पढ़ाई के लिए मुफ़्त फोकस टाइमर
FocusArx एक मुफ़्त पोमोडोरो टाइमर है। इसे शुरू करने के लिए न अकाउंट चाहिए, न ईमेल, न कार्ड — पेज खुलते ही दस सेकंड में टाइमर चालू। साथ में JEE, NEET, UPSC और बोर्ड परीक्षाओं के लिए हिंदी में तैयार की गई पढ़ाई की योजना।
टाइमर कैसे काम करता है
पोमोडोरो तकनीक सरल है: पच्चीस से पचास मिनट बिना रुकावट पढ़िए, फिर पाँच मिनट का ब्रेक लीजिए। कठिन हिस्सा तकनीक नहीं, रुकावट है — फ़ोन, नोटिफ़िकेशन, और "बस एक मिनट" वाला ब्रेक जो घंटे भर चल जाता है।
इसलिए टाइमर शुरू करने से पहले ऐप आपसे डिस्ट्रैक्शन लिस्ट बनवाता है और ब्रेक के लिए एक काम तय करता है, ताकि ब्रेक ब्रेक ही रहे।
स्ट्रीक आधी रात को रीसेट होती है
आपकी दैनिक स्ट्रीक भारतीय समय (IST) की आधी रात को बदलती है। रात 11:50 बजे पूरा किया गया सेशन उसी दिन गिना जाएगा, और 12:10 का सेशन अगले दिन का। अगर आप भारत से बाहर हैं तो ऐप आपके डिवाइस का टाइमज़ोन इस्तेमाल करता है, और टाइमज़ोन बदलने से चल रही स्ट्रीक टूटती नहीं।
पैसे की बात
टाइमर, गाइड, स्टडी रूम और AI कोच — सब मुफ़्त हैं। प्रीमियम पैसों से नहीं खरीदा जाता; वह Focus Tokens से मिलता है, जो आप सेशन पूरे करके कमाते हैं। ऐप में कोई पेमेंट गेटवे नहीं है, इसलिए कोई कार्ड फ़ॉर्म भी नहीं।
Frequently asked questions
क्या यह टाइमर पूरी तरह मुफ़्त है?
हाँ। टाइमर, परीक्षा गाइड, स्टडी रूम और AI कोच मुफ़्त हैं और किसी कार्ड की ज़रूरत नहीं। प्रीमियम Focus Tokens से मिलता है, जो एक सेशन पूरा करने पर 50 की दर से मिलते हैं।
क्या टाइमर चलाने के लिए अकाउंट बनाना ज़रूरी है?
नहीं। /focus पेज पर टाइमर बिना लॉगिन के तुरंत शुरू हो जाता है। अकाउंट सिर्फ़ आपका इतिहास, स्ट्रीक और स्टडी रूम सहेजने के लिए है।
कितने मिनट के सेशन उपलब्ध हैं?
5, 10, 15, 30 और 45 मिनट के तैयार टाइमर हैं, और 240 मिनट तक कोई भी अपनी मनचाही अवधि चुन सकते हैं।
किस-किस परीक्षा के लिए गाइड है?
JEE Main, JEE Advanced, NEET-UG, UPSC CSE, CA Foundation, GATE, CLAT, CTET, CUET-UG, SSC CGL, IBPS PO, NDA, CAT, BITSAT, KCET, MHT-CET, WBJEE और CBSE कक्षा 10 व 12 — कुल 21 भारतीय परीक्षाएँ।
50 मिनट का सेशन शुरू करें — मुफ़्त